फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंपर की चपेट में आकर गिरी बाइक, टायर के नीचे आकर दादी-पोती की माैत, चाचा गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड पर सेक्टर-9 में अशोका नर्सरी के सामने रविवार सुबह 10 बजे बाइक सवार तीन लोग रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। बाइक गिरने से बड़ा गांव निवासी दादी फूलपति उर्फ फूलो (55) और पोती दीपिका डंपर के टायर के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे राजबीर गंभीर रूप से घायल हैं।
राजबीर मां फूलपति और भतीजी दीपिका के साथ तीनों लोग बाइक पर शिव काॅलोनी में अपनी बीमार भतीजी प्रतिज्ञा का हालचाल जानने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद दादी और पोती के शव करीब 30 मीटर तक डंपर के टायर के साथ घसीटते चले गए। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में मिले शवों को शवगृह पहुंचाया। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने पीड़ित राजबीर की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तेज गति या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और लापरवाही या उतावलेपन से किसी की मृत्यु करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। देर रात को पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे विधानसभाध्यक्ष
जिस समय हादसा हुआ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का काफिला भी रास्ते से गुजर रहा था। सड़क पर भीड़ देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया। मौके पर उतरकर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। हरविंद्र कल्याण ने एसपी करनाल को फोन कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सभी नाकों पर अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए। कल्याण ने कहा कि बड़े वाहन चालकों को सड़क पर बेहद सतर्क रहना चाहिए। ओवरस्पीडिंग की वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं, जो गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन


10वीं की परीक्षा दे रही थी दीपिका, माता-पिता की हो चुकी माैत

हादसे में जान गंवाने वाली दीपिका 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं दे रही थी। दीपिका की माता की पांच साल और पिता अमर सिंह की दो साल पहले बीमारी के चलते माैत हो चुकी थी। राजबीर ने बताया कि दीपिका पढ़ाई में तेज और होनहार छात्रा थी। डंपर से कुचले जाने से बाइक सवार दादी और पोती की माैत हो गई है। बाइक चला रहे राजबीर घायल हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। डंपर को कब्जे में लिया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 32,33 थाना, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें