फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिवाइडर में टकराई बाइक, पूर्व सरपंच की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। इंद्री रोड स्थित समोरा गांव के पास हादसे में बाइक सवार शेखपुरा बांगर के पूर्व सरपंच वीरेंद्र कुमार (52) की माैत हो गई। पास से गुजर रहे मोटर साइकिल सवार की साइड लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया था।
सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही के चलते किसी की माैत का कारण बनने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार मूलरूप से इंद्री के शेखपुरा बांगर निवासी वीरेंद्र कुमार इंद्री की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाते थे। वह सोमवार रात को अपनी दुकान से 8:30 बजे करनाल में अपने घर जा रहे थे। समोरा गांव के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार से आए एक बाइक सवार की साइड लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। उनकी बाइक डिवाइडर से टकराई। बाइक से गिरकर वीरेंद्र भी डिवाइडर से टकरा गए। उनके माथे में चोट लगी। उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस उनको करनाल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त उनके पीछे दूसरी बाइक पर उनके रिश्तेदार बतानखेड़ी गांव निवासी रघुबीर सिंह आ रहे थे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने रघुबीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


-

तीन बेटियों के पिता थे
रघुबीर ने बताया कि वीरेंद्र कुमार पिछले कई सालों करनाल की दयाल सिंह काॅलोनी में रहते थे। इंद्री की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाते थे। हर रोज करनाल से बाइक पर ही आना-जाना करते थे। वह शेखपुरा बांगर गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। उनके पास तीन बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र 21 साल और छोटी बेटी की उम्र 13 साल है। पूर्व सरपंच की माैत के बाद परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं रहा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें