फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका: पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने कांग्रेस का दामन थामा, असंध सीट से थे MLA

Tue, 17 Sep 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

असंध विधानसभा सीट पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटेगी और आगामी चुनावों में यह किस प्रकार अपने समर्थन को मजबूत बनाएगी। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि बक्शीश सिंह विर्क का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में असंध विधानसभा सीट पर भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की है। उन्होंने आज चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बक्शीश सिंह विर्क का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए असंध सीट पर बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इससे पहले, इसी सीट से पूर्व भाजपा विधायक जिले राम शर्मा ने भी बगावत की थी और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जिले राम शर्मा के इस फैसले के बाद भाजपा के भीतर पहले से ही अस्थिरता थी, और अब विर्क के कांग्रेस में जाने से पार्टी की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें