फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राघवी ने खेलो इंडिया रैंकिंग में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी की यूथ कैटेगरी की वेटलिफ्टर राघवी सचदेवा ने अश्मिता राष्ट्रीय खेलो इंडिया रैंकिंग खेल में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर राघवी का चयन अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता छह से 13 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी। राघवी पिछले दो सालों से हरियाणा खेल महाकुंभ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रही है। तीन सालों में स्कूली वेट लिफ्टिंग यूथ कैटेगरी में राघवी ने दो स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं। इस वर्ष भी राघवी ने खेल महाकुंभ में रजत पदक और हरियाणा ओपन स्टेट में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रदर्शन की बदौलत राघवी का चयन अस्मिता खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग हुआ।
विज्ञापन

राघवी की आयु महज 14 वर्ष है और वह एसडी आदर्श स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। राघवी 81 किलो भारवर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। कोच राकेश कुमार ने बताया कि राघवी अपनी मेहनत व प्रदर्शन के बलबूते नित नए आयामों को हासिल कर रही है।
विज्ञापन


ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य

राघवी ने बताया कि उसका मुख्य लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भाग लेकर देश के लिए पदक लाना है। वह कॉमनवेल्थ खेल में भी देश का नाम रोशन करना चाहती है। अब तक के प्रदर्शन में राघवी ने अभिभावकों, कोच, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब उसका लक्ष्य भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें