फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिवस्तुति के साथ भोले का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में सावन माह के 21वें दिन शिव स्तुति का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया गया। गंगाजल से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। अनु खट्टर ने, नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार बस इतनी तनखा देना मेरे सुखी रहे परिवार भजन गाया। वीना सेठ ने- जय हो त्रिपुरारी तेरी महिमा है न्यारी भजन गाया। सुशील मदान ने - तूने पकड़ा जो मेरा हाथ है छायी काली घटाएं तो क्या तेरी छतरी के नीचे हैं हम, क्यों मैं भटकू यहां से वहां... भजन गाया। मुख्य यजमान के रूप में राम अवतार गुप्ता, सरिता गुप्ता, शशिकांत शर्मा व रजनी शर्मा पहुंचे। भोलेनाथ का भव्य शृंगार फूलों से किया गया।
भोलेनाथ का रूप अलौकिक किया गया। पंडित हरीश शास्त्री एवं अनिल द्विवेदी ने मंत्र उच्चारण एवं विधिवत रूप से पूजन कार्य करवाया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, पीयूष गुप्ता, नेहा गुप्ता, राध्या, परीषा, सिमरन, सुनैना, सर्वेश, संतोष, श्यामलाल, अंजू बाला, सुशील कौशिक, अनिल छाबड़ा, अशोक मदान, वेद दुआ, डॉ आर.के. सचदेवा, मुरारी बत्रा, रेनू तनेजा व तरसेम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें