संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-8 स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को शिव स्तुति का पाठ किया गया। इस मौके पर हर रविवार की तरह श्रद्धालु अलसुबह मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवाया। मुख्य यजमान के रूप में सुमित बत्रा ने परिवार सहित शिरकत की और आचार्य हरीश शास्त्री ने पूजन कार्य करवाया।
अनु खट्टर ने, बड़े भाव के साथ जीवन के समुद्र में तूफान भी आते हैं, भक्तों को प्रभु आप बचाते हैं...। अंजू बाला ने, मेरे अयोध्या के राम मेरा ही सहारा है, पत्थर की अहिल्या को इन्होंने ही तारा है... भजन गाया। सायंकाल में महिला सत्संग मंडल की ओर से श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक मदान, सर्वेश, सुशील सेतिया, संदीप कंबोज, सुनैना, चंद्र बत्रा, सरोज दुआ, संतोष डाटा, तरसेम गुप्ता व सुनैना मौजूद रहे।