निसिंग। गांव डाचर के नगर खेड़ा सेवा समिति की ओर से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से नगर खेड़ा पर रविवार को हवन के बाद भंडारा लगाया गया। इसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डालकर पुण्य का लाभ प्राप्त किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने देशी घी की जलेबी का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे का आयोजन स्व. समाजसेवी पाला राम की याद में उनके परिवार के सदस्यों ने किया। नैना देवी मंदिर संचालक मंहत बाबा राहुल गिरी ने कहा कि गांव दादा खेड़ा की असीम कृपा से बसा हुआ है। ईशम शर्मा, विक्रम सिंह, राजेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, साहिल, गौरव, संदीप, प्रशांत सहित समस्त ग्रामीणों ने सहयोग दिया। संवाद