करनाल। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले में कई जगह केक काटकर और लड्डू बांटकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य, लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम नायब सिंह का जन्म जिला अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में एक साधारण किसान परिवार में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री हासिल की। शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, पार्षद सोनू, नवीन बत्रा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद