फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Wed, 11 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च निकालते भाकियू (चढ़ूनी) के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने मंगलवार को इंद्री में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च के दौरान किसानों ने तहसीलदार विनोद मेहरा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए डील को रद्द करने की मांग की।

भाकियू के हल्काध्यक्ष रामपाल चहल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अनाज मंडी स्थित किसान भवन में एकत्रित हुए। यहां से ट्रैक्टर मार्च इंद्री बायपास, वाल्मीकि चौक और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए सिंचाई विभाग के विश्राम गृह तक पहुंचा। इसके बाद किसानों ने फ्री ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


रामपाल चहल ने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है जबकि भारत में अधिकांश किसानों के पास ढाई एकड़ से भी कम भूमि है। ऐसे में भारतीय किसान वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे और यह डील किसानों के लिए नुकसानदेह साबित होगी। किसान नेता राहुल कलसौरा ने बताया कि संगठन फ्री ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करने, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, बीज बिल व बिजली बिल वापस लेने और किसानों-मजदूरों के लिए मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

किसान नेता मंजीत चौगामा ने बताया कि इन मांगों को लेकर 23 मार्च को कुरुक्षेत्र के पिपली में किसान-मजदूर जनक्रांति रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने किसानों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें