असंध। सालवन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में वीरवार को युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने किया। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित असंध विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमृत गोराया, जिला सचिव (ग्रामीण) जोधबीर सिंह, युवा अध्यक्ष असंध ब्लॉक जतिन बिंदल, युवा अध्यक्ष जुंडला ब्लॉक जसबीर विर्क व युवा अध्यक्ष बल्ला ब्लॉक रविंद्र सिंह सन्नी का मुंह मीठा करवाकर उनको बधाई दी। पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा ने कहा कि युवा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मजबूती से कार्य करेगें। इस अवसर पर अनिल फफड़ाना, दिलबाग लाडी, सुलतान जबाला, नीरज बत्रा, मुनीष सिंगला, साहिल वैध, हरिओम नागर, दीपक देम, गौरा विर्क सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद