फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते योजना के तहत मिले योजनाओं का लाभ : एडीसी

विज्ञापन
112...बैठक को संबोधित करते एडीसी सोनू भट्ट । प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने को लेकर सरकार द्वारा नमस्ते योजना चलाई जा रही है जिसके तहत सफाई कर्मियों को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और स्वच्छता एवं सफाई संबंधी कार्यों से होने वाली मौतों को शून्य किया जा सके। ये बात सोमवार को एडीसी सोनू भट्ट ने लघु सचिवालय के सभागार में नमस्ते योजना को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि वे नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले सभी लाभों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इससे पहले आयुक्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं सचिव हरियाणा सरकार मोहम्मद शाइन ने वीसी से सभी जिला उपायुक्तों व नोडल अधिकारियों के साथ नमस्ते योजना की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि स्वच्छता को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों की प्रोफाइल और सत्यापन (वैलिडेशन) के लिए एक टीम का गठन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता देने और हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से अधीक्षक अभियंता विकास, कार्यकारी अभियंता अभिषेक, नगर निगम से तकनीकी विशेषज्ञ सतीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें