फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चालान से पहले सड़कें कराएं दुरुस्त, बनवाएं जेब्रा क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी ने शहर की सड़कों की हालत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढे भरें। जिन सड़कों पर गड्ढे नहीं हैं, वहां जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाए। इसके लिए उन्होंने नगर निगम और यातायात पुलिस की एक संयुक्त कमेटी का भी गठन किया। उन्होंने चालान से पहले सड़कों का दुरुस्त होना जरूरी है।

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एडीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। अगर कहीं अनदेखी होती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाए। सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में लोगों को नियमित रूप से जागरूक किया भी जाए। बैठक में घीड़-शेरगढ़ टापू मार्ग की खस्ताहाल सड़क का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

यह मुद्दा बैठक के एजेंडे में आठ माह से चल रहा है। एडीसी ने कहा कि इस पर भी शीघ्र काम शुरू करें। इसके अलावा कमेटी चौक और महात्मा गांधी चौक पर बैरिकेडिंग खोलने या पुलिस कर्मी की तैनाती करने की भी गैर सरकारी सदस्यों ने मांग की। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग के कारण लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं।

बैठक में कुल 18 एजेंडे रखे गए, जिनमें से 11 एजेंडे पिछली बैठक से लंबित थे और सात नए थे। लंबित 11 एजेंडों में से सात के कार्य पूरे हो चुके हैं और चार का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शहर में जो सीसीटीवी कैमरे खराब हैं उनकी सूची बनाकर तुरंत कार्यालय भिजवाएं।
बैठक में एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस की रिपोर्ट में बताया गया कि मार्च माह में कुल 54 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 21 घातक दुर्घटनाओं के कारण 23 लोगों की जान गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी, एसडीएम अनुभव मेहत्ता, घरौंडा से राजेश सोनी, इंद्री एसडीएम अशोक कुमार, असंध से वीरेंद्र ढुल, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रिषी सचदेवा व संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




बैठक में उठे यह मुद्दे

सेक्टर 32-33 में मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। घीड़ मार्ग पर खराब सड़क को ठीक करवाने बारे एडीसी ने पीडब्ल्यूडी डिवीजन-1 के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए। शहर की ट्रैफिक लाइटें ठीक कराने के लिए एडीसी ने नगर निगम व स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियंता को निर्देशित किया। नमस्ते चौक के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को ठीक करवाने के लिए निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए। बुढ़ा खेड़ा सड़क के पास बने ड्रेनेज पुलिया पर ग्रिल और साइड की दीवारों की खराब हालत को पीडब्ल्यूडी डिवीजन-1 के कार्यकारी अभियंता को ठीक करवाने के निर्देश दिए। फुरलक घरौंडा सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें