फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टेडियम में खेलने आए नाबालिग की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। पूजम गांव के स्टेडियम में दो युवकों ने एक नाबालिग की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूजम गांव निवासी सत्यनारायण ने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा भूपेश गांव के स्टेडियम में शाम को खेलने गया तो वहां पर पहले से ही नितिन व चमन दीप मौजूद थे। जब उसके बेटे ने वहां पर पड़ी वाॅलीबॉल उठाई तो वे दोनों तैश में आ गए और उसके बेटे को गालियां देने लगे। उसके बेटे ने कहा कि वाॅलीबॉल तो पंचायत की है, इससे कोई भी खेल सकता है। यह सुनने पर चमन ने उसके बेटे को थप्पड़ मारे व नुकीली वस्तु से वार किया। आरोपियों ने वहां से जाते हुए उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें