फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ करें जागरूक ः डॉ. कृष्ण

Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिविल सर्जन कार्यालय के जिला ट्रेनिंग सेंटर में सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी मेडिकल ऑफिसरों व एमपीएचडब्ल्यू की बैठक ली। उन्होंने पिछले वर्षों की मच्छर जनित बीमारियों के केसों की रिपोर्ट हासिल की और उनकी समीक्षा की। उन्होंने सभी एमओ व एमपीएचडब्ल्यू से अपने-अपने क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की जिससे जिले को मलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
बैठक में उप-सिविल सर्जन डाॅ. अनु शर्मा ने मलेरिया के बचाव, उपायों के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छतों पर बेकार पडें, खाली बर्तनों, टायरों, ट्यूबों, डिब्बों, गमलों व अन्य पानी के स्त्रोतों इत्यादि में से पानी निकलवा दे व उल्टा करके रखे ताकि उनमें पानी जमा न हो पाएं व खाली पडे़ टायरो में सुराख कर दे, घरों के आस-पास पानी खड़ा ना होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी कारणवश पानी की निकासी न हो तो उसमें थोडा मिट्टी का तेल, काला तेल, डीजल इत्यादि डाल दे ताकि मच्छर का लारवा पनपने न पाएं। बुखार होने पर केवल पैरासीटामोल का प्रयोग करे और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच कराएं और मलेरिया होने पर 14 दिनों की दवाई नियमित ले। उन्होंने गांव व शहर में मलेरिया की रोकथाम व बचाव के लिए जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें