यमुनानगर। सरकारी आईटीआई यमुनानगर के सामने लेबर कॉलोनी स्थित जगाधरी बीईओ कार्यालय में चोरी हो गई। यहां से पेपर सेट की बोरी, 15 बैटरियां, स्टेबलाइजर व बाथरूम की टोटियां चोरी कर ली गईं।
कार्यालय में अलमारियों में रखे दस्तावेज अस्त-व्यस्त व जमीन पर बिखरे पड़े मिले। सूचना पाकर पहुंची गांधीनगर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। बाद में बीईओ सुनीता गुप्ता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बीईओ सुनीता गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कार्यालय में छह अक्तूबर की सुबह 8.45 पर पार्ट टाइम स्वीपर कार्यालय में सफाई के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि कार्यालय में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों में भी दस्तावेज अस्त-व्यस्त थे, वहीं कई कागज नीचे जमीन पर बिखरे पड़े थे। कर्मचारी ने इस बारे में स्टाफ को सूचना दी। बाद में उन्हें मामले का पता चला। तब मौके पर पहुंचकर पाया कि कार्यालय के बाथरूम की करीब 25 से 30 टोटियां चोरी हैं।
साथ ही इन्वर्टर की छोटी 15 बैटरियां, एक स्टेबलाइजर और सैट पेपर की एक बोरी चोरी है। सुनीता गुप्ता ने बताया कि रिकॉर्ड अभी जांचा नहीं जा सका है कि इसमें से क्या गायब है, क्योंकि सारे दस्तावेज मिक्स हो चुके हैं। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीहै।