फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एक वोट से हार गए थे, अब 66 से जीते दीपक सचदेवा

Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जिला बार एसोसिएशन करनाल के प्रधान पद के चुनाव में दीपक सचदेवा 66 वोटों से विजयी हुए। उन्होंने निर्मल सिंह को पराजित किया। बता दें कि मई में दीपक सचदेवा एक वोट से चुनाव हार गए थे और निर्मल सिंह एक वोट से प्रधान चुने गए थे। चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई और इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। निर्वाचन अधिकारी जगमाल सिंह जाटान, सह निर्वाचन अधिकारी बृजेश शर्मा व अजयंत सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक चुनाव हुआ। चुनावी प्रक्रिया में 1159 वोट में से 612 वोट दीपक सचदेवा को मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार निर्मल सिंह को 546 वोट हासिल हुए। निर्वाचन अधिकारी जगमाल सिंह जाटान ने दीपक सचदेवा को 66 वोट से विजयी घोषित किया, जबकि एक वोट कैंसिल हो गया। नव नियुक्त प्रधान दीपक सचदेवा ने कहा कि वे जिला बार एसोसिएशन करनाल के हित में काम करेंगे। चुनावी में विजयी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सचदेवा के समर्थकों ने खुशी जाहिर की।

जीत को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि गत 23 मई को करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। इसमें उपप्रधान, सचिव व सहसचिव को तो चुन लिया गया था, लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो गया था। एक बार दीपक सचदेवा को एक वोट से विजयी घोषित किया गया तो दूसरी बार निर्मल सिंह को। तीन बार काउंटिंग कराई गई थी। बाद में यह मामला दीपक सचदेवा की ओर से बार काउंसिल व हाईकोर्ट में चला गया था। हाईकोर्ट ने आदेश किए कि अध्यक्ष पद का दोबारा से चुनाव कराया जाए। इसके लिए 16 सितंबर की तिथि तय की गई थी। बता दें कि पिछली बार कुल 1334 वोट डले थे। इनमें से दीपक सचदेवा को 462 और निर्मल सिंह को 463 वोट मिले थे। राजकुमार चौहान को 344 और अमर सिंह राणा को 64 वोट मिले थे। कुलदीप सिंह उपप्रधान, छवि जैन जनरल सचिव व सहसचिव विक्रम सिंह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें