मूनक। खंड के गांव पचका खेड़ा में सांसी समाज की तरफ से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान बांसा गांव की टीम ने उरलाना खुर्द की टीम को हराकर शृंखला में पहला स्थान हासिल किया। ये जानकारी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि गांव पचका खेड़ा में सांसी समाज की तरफ से क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 28 टीमों ने भाग लिया गया। प्रतियोगिता के दौरान उरलाना खुर्द की टीम जखोली को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। दूसरी तरफ बांसा की टीम भी अपना मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। बांसा ने फाइनल में उरलाना खुर्द को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नवीन कुमार ,कृष्ण कुमार, विनोद कुमार ,अमन कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे।