फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में अदलाबदली में ही निकल गया संडे

Sun, 13 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
बैंकों के बाहर लगी लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के दिन पिछले तीन से ज्यादा संख्या में ग्राहक बैंकों में पहुंचे और लोगों ने जमकर पैसे जमा कराए। शहर के व्यापारियों और नौकरी पेशा लोग छुट्टी होने के कारण बैंक पहुंचे और पैसे जमा कराए। शहर के सभी बैंक ग्राहकों और कैश से भर गए। रविवार को अब तक के दिनों में सबसे ज्यादा 500 करोड़ रुपये जमा हुए। हालांकि, उपभोक्ताओं को एक्सचेंज के तौर पर मात्र 25 करोड़ रुपये ही मिल सके। वहीं, चौथे दिन भी ज्यादातर बैंकों के एटीएम खाली रहे। उपभोक्ताओं के सामने एक दिन की समस्या रहेगी, क्योंकि एटीएम में पैसे नहीं हैं और सोमवार को गुरु पर्व पर छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि अब तक जिलेभर की 350 बैंकों में पिछले तीन दिन में 850 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। पिछले तीन दिनों में पहले दिन 200, दूसरे दिन 350 और शनिवार को 300 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हुए हैं। रविवार को बैंकों के खुलने से पहले ही लोग बैंकों के बाहर लाइनों में लग गए। सुबह से शाम तक बैंकों में लोगों की लाइनें नहीं टूटी। देर शाम तक जिलेभर के बैंकों में जमा करने की राशि 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि, कई बैंकों में कैश खत्म होने के कारण दोपहर बाद केवल पैसे जमा किए गए, उन्होंने एक्सचेंज नहीं किया। इस पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैसे के लिए लोग दो-दो घंटे तक लाइनों में लगे रहे। 

एटीएम हुए खाली, आज होगी परेशानी
शहर में स्थित सैकड़ों एटीएम मशीनें खाली हो चुकी हैं। सुबह जरूर कुछ एटीएम से लोगों ने पैसे निकाले, लेकिन जैसे ही ग्राहकों को पता लगा तो वहां पर लाइनें लग गई। बस स्टैंड के पास पीएनबी के बाहर लंबी लाइनें लग गई। इसके अलावा, लोग एटीएम से पैसे निकलाने को लेकर चक्कर लगाते रहे। लेकिन बूथ खाली मिले। कई बैंकों के एटीएम मशीनें तो बंद ही मिले। वहीं, सोमवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण जिले के लोगों को पैसे को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ंअंदर खाते चल रहा सोने का कारोबार
एक तरफ लोग बैंकों में पैसे जमा कराने को लेकर उमड़ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अब भी धड़ाधड़ सोना खरीद रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति को सोना खरीदने में लगाया जा रहा है। ऐसे में सोने को मोटे दामों पर खरीद जा रहा है। प्रति दस ग्राम 40 हजार के करीब खरीदा जा रहा है। हालांकि, यह कार्य गुप्त रूप से चल रहा है। सर्राफा बाजार में वैसे ग्राहकों की कमी है।

वर्जन
संडे को जिले की बैंक शाखाओं में 500 रुपये जमा हुए हैं। सोमवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी, इसलिए मंगलवार को बैंक खुलेंगे। उम्मीद है कि तब तक सभी बैंकों में कैश आ जाएगा और मंगलवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी और ग्राहकों को कैश के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। -
विज्ञापन

राजेंद्र मल्होत्रा, लीड बैंक, मैनेजर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें