फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनता को सुविधा दे रहीं बैंक

विज्ञापन
social distencing k saath grakj seva kendar cash leme pahuche log - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
करनाल। बैंकों से भीड़ को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ग्राहक सेवा केंद्र लॉकडाउन में जनता को नियमों की पालना के साथ वित्तीय सेवाएं देने में मददगार साबित हुए। करनाल जिले में करीब 80 ग्राहक सेवा केंद्र हैं जिनमें 23 मार्च से 22 अप्रैल तक एक महीने में करीब 40 करोड़ रुपये लोगों ने अपने खातों से निकाले हैं। इन केंद्रों पर नकदी लेने के लिए कोई विशेष दस्तावेज या एटीएम की जरूरत नहीं पड़ती। केवल आधार नंबर और बैंक उपभोक्ता के अंगुठे की जांच से ही उसे नकदी का भुगतान कर दिया जाता है। प्रतिदिन एक ग्राहक सेवा केंद्र सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए 90 से 100 लोगों को वित्तीय सेवा दे रहा है। पहले ग्राहक इस केंद्र में केवल पांच हजार रुपये का लेनदेन कर सकता था। अब इसमें 20 हजार रुपये तक जमा करवा सकता है और आधार कार्ड नंबर से किसी भी बैंक के खाते से दस हजार रुपये निकाल सकता है।   केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस की ओर से करीब दस साल पहले वित्तीय समावेशन (फाइनेंसियल इंक्लूजन) मॉडल की लांचिंग की गई थी। इसके संचालन का जिम्मा बैंकों के माध्यम से किया गया। बैंकों ने इस योजना के संचालन के लिए बिजनेस कोर्सपेंडेंस हायर किए। यह ऐसे क्षेत्र में काम करेगा जहां बैंक नहीं हैं या कोई भी क्षेत्र जहां बैंकों में बहुत ज्यादा भीड़ है। ग्राहक सेवा केंद्र पूरे साल में 364 दिन काम करता है केवल एक अप्रैल को काम नहीं करता। लॉकडाउन के दौरान ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकों ने घर-घर जाकर पैसा दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाओं को 500-500 रुपये इन सेंटर के माध्यम से वितरित किए गए। केंद्र संचालकों का कहना है कि 330 वाला बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन सुरक्षा बीमा उसमें भी ग्राहक सेवा केंद्रों का बड़ा योगदान रहा है। करनाल जिले में अधिकतर ग्राहक सेवा केंद्र गांवों में स्थापित हैं। केंद्र संचालकों ने ग्लव्स, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए कोरोना यौद्धा की तरह भूमिका निभाई है। ग्राहक सेवा केंद्रों पर काम करने का सुबह सात से शाम सात बजे तक का समय है।  भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बिजनेस कोर्सपेंडेंस सेव साल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड के जोनल हैड कपिलदेव कौशिक ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्रों की स्थापना ही बैंकों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से की गई थी। ग्राहक के घर के समीप ही ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित उसे वित्तीय सेवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें