निसिंग। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को बैंक मित्रा (वन-जीपी/वन-बीसी) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संकाय नीलम ने की। इसमें संस्थान निर्देशक हरीश खरबंदा ने प्रशिक्षण ले रहे परीक्षार्थियों को बैंक मित्रा के बारे में कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को तभी सार्थक किया जा सकता है, जब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार शुरू करें। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए उन्हें उद्यम प्रोत्साहन नीति, विभिन्न ऋण योजनाओं और विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। नीलम ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आईआईबीएफ की परीक्षा देने पर बैंक में कार्य कर सकती हैं। यह प्रशिक्षण छह दिनों तक दिया जाएगा। संवाद