करनाल। बिना हस्ताक्षर मिले एक बैंक खाते में दो लाख रुपये चले गए। रुपये न लौटाने पर बैंक मैनेजर ने असंध थाने में मामला दर्ज कराया है।
शिकायत में यूको बैंक शाखा सालवन के मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कुलदीप सिंह ने एचडीएफसी बैंक का दो लाख रुपये का चेल यूको बैंक में लगाया था। चेक अगले दिन एचडीएफसी बैंक में हस्ताक्षर न मिलने के कारण निरस्त हो गया और बैंक में वापस आ गया। कंप्यूटर की तकनीकी खराबी के कारण दो लाख रुपये उसके खाते में जमा हो गए। आरोपी ने वह रुपये निकाल लिए। जब उसे रुपये वापस करने के लिए कहा तो उसने बैंक में आकर हंगामा किया। संवाद