करनाल। एक सुनार से एक महिला सहित तीन आरोपी दो लाख रुपये के गहनों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में सेक्टर-13 निवासी कुलजीत ने बताया कि आरोपी सौरव, परमजीत सिंह व रेखा ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोप सौरव उसे मिला था तो उसने कहा कि उसका दोस्त अमेरिका गया है। उसकी बहन की सगाई है। उसे सोने की अंगूठी व चेन चाहिए। चेन व अंगूठी दो लाख रुपये की थी। उसने कहा कि उसके दोस्त ने उसके खाते में रुपये डाल दिए है। उसने एक स्क्रीनशॉट उसे भेजा। उसने उसे गहने दे दिए लेकिन उसके बैंक खाते में रुपये नहीं आए। आरोपी उसे रुपये नहीं दे रहा है। संवाद