महाराणा प्रताप भवन की नींव रखते विधायक योगेंद्र राणा। संगठन
मूनक। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने बाल राजपूताना व खेड़ी मूनक में 1.40 करोड़ के विकास कार्याें का शिलान्यास किया। गांव पहुंचने पर सरपंच ने उनका स्वागत किया। विधायक ने गांव बाल राजपूताना में बीसी चौपाल, नाले का निर्माण, व्यायामशाला, धर्मशाला में रिपेयर, महाराणा प्रताप चौक व खेड़ी मूनक में कम्युनिटी सेंटर, महाराणा प्रताप भवन की नींव रखी। विधायक ने कहा कि 11 लाख रुपये से बीसी चौपाल, 10 लाख से व्यायामशाला, नाले निर्माण के लिए 54 लाख, 65 लाख से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। इस दौरान खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी उम्मेद सिंह, एसडीओ जगबीर सिंह, सरपंच सुरजीत राणा, एसी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश आदि रहे। संवाद