फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से एक माह तक चलेगा सूर्य नमस्कार अभियान

विज्ञापन
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते लोग। संस्‍था
विज्ञापन
करनाल। मेरा मिशन स्वस्थ भारत व आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर 12 फरवरी तक जिले में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। शहर में लगभग 20 स्थानों पर योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। मिशन संचालक दिनेश गुलाटी ने बताया कि इसमें सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता भी करवाई जाएंगी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ब्रह्म शर्मा और नोडल अधिकारी आयुष विभाग डॉ. अमित पुंज के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया है। सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ मेरा मिशन स्वस्थ भारत योग कक्षा कृष्ण मंदिर सेक्टर-14 में सोमवार सुबह 5.30 बजे होगा। प्रतियोगी मेरा मिशन स्वस्थ भारत फेसबुक के जरिये ऑनलाइन रहकर और ऑफलाइन भी इस अभियान में भाग ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें