फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगला मुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रामदेव कॉलोनी स्थित मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं और वहां हो रहे हवन में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। वीरवार को मुख्य यजमान के रूप में ज्ञान अरोड़ा ने पहुंचकर हवन में आहुति डाली और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं मां अवश्य पूर्ण करती हैं। मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को धर्म लाभ उठाने का अवसर प्राप्त हुआ है। नवरात्र में मां बगलामुखी की पूजा करके पापों से मुक्ति पाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का पांचवें दिन मां दुर्गा की स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है। इन्हें पद्मासनादेवी भी कहते हैं। मां स्कंदमाता मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं। उनकी चार भुजाएं हैं। ऐसा माना जाता है कि स्कंदमाता अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होती है। साथ ही माना गया है कि मैया की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर गौरव अरोड़ा, वैभव शर्मा, इशांत शर्मा, उदय, लखन, साहिल, कुलदीप शर्मा व सिकंदर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें