फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18. भतीजे के नाम जमीन करके की तीन लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे के नाम जमीन करके की तीन लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- चाचा-भतीजे पर केस दर्ज, 2019 में हुआ था इकरारनामा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इकरारनामा करने के बाद कृषि भूमि की रजिस्टरी भतीजे के नाम करके तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चाचा-भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घीड़ निवासी विकास भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने गांव सलारपुर निवासी भगवान सिंह से कृषि भूमि का इकरारनामा किया था। भूमि की कुल कीमत तीन लाख 12 हजार पांच सौ रुपये चेक के माध्यम से दिए। सितंबर 2019 में जमीन का इकरारनामा करने के बाद से अब तक आरोपी ने उनके नाम जमीन की रजिस्टरी नहीं कराई। हर बार वह टाल देता है। अब जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आरोपी ने जमीन की रजिस्टरी अपने भतीजे वजीर सिंह के नाम कर दी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें