कंबाइन से कटवाई करवा खेत में इकट्ठे हुई गेहूँ को लेकर चिंतित किसान
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। गॉव बॉम्बरेहडी में गेहूँ की कटाई के समय किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। एक तरफ तो कोरोना के चलते किसान लॉकडाउन का पालन कर रहै हैं और दूसरी ओर भगवान की मार भी किसान के चिंता का विषय बनी हुई है। धरतीपुत्र किसान टेकराम, बलिंद्र, शमशेर, प्रवीण, राम फलरी, जगबीर ने बताया कि फ़सल की उपज औसत से भी कम है और सरकार की खरीद की नीति भी चिन्ता का विषय बन गई है। इसके इलावा मजदूर न मिलने से कटाई कंबाइन से करवानी पड़ रही है। कंबाइन मालिक मनमाने दाम ले रहे हैं। जो फसलें खराब हो गई है उनका मुआवजा भी नहीं मिला है और फ़सल को सुरक्षित रखने की जगह न होने के कारण खेतों में ही ढेर लगाने पड़ रहे है।