फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में डटकर खड़ी हैं महिला पुलिस अधिकारी ममता सोदा

विज्ञापन
dsp mamta soda - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मीनू बांगड़ करनाल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपने दायित्व को निभाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ममता सोदा ने अपने घर को भी भूला दिया। इस जंग में उन्होंने घर को छोड़ नागरिकों की हिफाजत करने को अधिक समय दे रहीं हैं। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए एक-एक पल नागरिकों की सुरक्षा में लगा दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी को कई जगह कड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। पुलिस नाकों पर निगरानी रखने के साथ -साथ सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाना बड़ा काम रहा। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को समझाना और उनमें जागरूकता पैदा करने पर बल दिया। पुलिस की मशक्कत का समाज में असर भी सामने आया। ऐसी ही पुलिस अधिकारी हैं हरियाणा की पहली माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतरारोही कुरुक्षेत्र की डीएसपी पदमश्री ममता सौदा। डीएसपी ममता सौदा लॉकडाउन लागू होने पर मुस्तैदी से दिन-रात डयूटी निभा रहीं हैं। वह घर में जाती जरूर हैं लेकिन बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पती। परिजनों को बहुत ही कम समय दे पाते हैं। उनके सामने लॉकडाउन के दौरान काम करते हुए शुरूआत में बहुत कठिनाईयां भी आई। लोगों को बार-बार समझाना पड़ा।डीएसपी ममता सौदा का कहना है कि अब बहुत जरूरी काम से ही लोग घर से निकलते हैं। बेवजह कोई नहीं निकलता। सभी महिला अधिकारी व कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दे रही हैं। महिला पुलिसकर्मी नींबू-पानी बनाकर नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुहैया करवा रही हैं। लॉकडाउन के प्रति लोग जागरूक हैं। किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिये। घर और समाज में पूरी चौकसी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें