करनाल। ओबीसी ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मानव सेवा संघ के सभागार में हुई इसमें ओबीसी के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में क्लास वन और क्लास टू में हरियाणा में ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण पूरा करवाने की मांग की गई। ओबीसी बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को क्लास वन व क्लास टू में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की जातीय जनगणना की जाए।
तंवर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सत्ता में हिस्सेदारी चाहता है तथा संख्या के हिसाब से पार्टियों से प्रतिनिधित्व चाहता है। अगर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो पिछड़ा वर्ग के लोग सड़कों पर आकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूरत सिंह बावलिया को संरक्षक, रोहताश वर्मा को प्रदेश प्रवक्ता, रोहताश सैनी और जिले सिंह पाल को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। संवाद