फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 100 मीटर दौड़ में बबली अव्वल, 400 मीटर में छाई मुस्कान

Sat, 17 Jan 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डिस्क थ्रो में भाग लेती महिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिले से करीब 50 महिलाओं ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में बबली प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ मुस्कान ने जीती।
100 मीटर दौड़ में ममतेश द्वितीय और रमनदिप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोनम ने द्वितीय और मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकलिंग में इशा ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सुखदेवी प्रथम, कुसुम द्वितीय व रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर दौड़ में रेनु प्रथम, खुशी द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में सोनिया प्रथम, नामरीता द्वितीय और मीना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलोखेड़ी में खुशी आईं प्रथम
नीलोखेड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दशहरा ग्राउंड में स्पोर्ट्स मीट-2026 का आयोजन किया। ब्लॉक के गांव सामना से खुशी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर स्पर्धाएं भी हुईं। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन सनमीत आहूजा रहीं। पार्षद अंजना कुमारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. राजबाला मोर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें