फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाबा मैं तेरी पतंग हवा विच उड़दी जावांगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात के सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भजनों पर श्रोता झूमते नजर आए। इस दौरान सुरिंद्र गाबा ने, प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो बाबा तुम मेरा नाम हो रहा है... बाबा मैं तेरी पतंग हवा विच उड़दी जावांगी... भजन गाए।
बीके अनिल ने, जब-जब तेरी सूरत में खो जाता हूं मौलाई मस्ती में खो जाता हूं...। ओम शांति, ओम तथा स्वर्णिम भारत आ रहा मेरा बाबा ला रहा, रामराज है आ रहा मेरा बाबा ला रहा... गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कुमारी रितिका व कुमारी अनुशि ने भजनों पर नृत्य किया। सरोज चावला व शालिनी आनंद ने कविता सुनाकर सबका मन मोहा। राजयोगा एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कला संस्कृति प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजक राजयोगिनी प्रेम दीदी ने नववर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए वर्ष में हमें अपने उमंग उत्साह को बरकरार रखना है। दिव्य गुणों से सुसज्जित रहना है, खुश रहना है, खुशियां बांटनी हैं। न दुख देना है न दुख लेना है, सुख देना है, सुख लेना है, दुआएं देनी हैं, दुआएं लेनी हैं। अपनी दृष्टि, वृति, कृति, स्मृति, कर्म व्यवहार संबंध संपर्क के शुद्ध पवित्र रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजयोग मेडिटेशन से अपने जीवन में सकारात्मकता लानी है। हर पल हर घड़ी परमात्मा का शुक्रिया अदा करना है। इस मौके पर सिमरण चौधरी, छवि चौधरी, विमल मेहता, मधु भटनागर, हर्षवर्धन भटनागर, महिंद्र संधु एडवोकेट, कैप्टन आरके राणा, राम निवास गर्ग, डा. डीडी शर्मा, डा. एनके महानी, जगदीश चंद्र धीमान, ज्ञान सरदाना, बीके शिखा, शिविका, आरती, ज्योति और सारिका आदि श्रद्धालु मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें