फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दाखिले के लिए बीए पहली, बीकॉम दूसरी और बीसीए तीसरी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय कॉलेजों में बीसीए में सीटों से सर्वाधिक छह गुना, बीए और बीकॉम में डेढ़ गुना तक आए आवेदन
विज्ञापन


- 11 राजकीय महाविद्यालयों में हैं 5835 सीट, इनमें 4280 सीट केवल बीए और बीकॉम की, इन्हीं पर दाखिले की हौड़
गगन तलवार
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार बीए पहली, बीकॉम दूसरी और बीसीए विद्यार्थियों की तीसरी पसंद बनी है। राजकीय महाविद्यालयों में आए आवेदनों में सर्वाधिक आवेदन इन्हीं तीन कोर्स के हैं। ऐसे में इनमें दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में कट ऑफ भी सबसे ऊंची रहने की उम्मीद है।

11 राजकीय महाविद्यालयों में आए आवेदनों में बीसीए में सीटों की तुलना में सर्वाधिक छह गुना तक आवेदन आए हैं। जबकि पहली और दूसरी पसंद बने बीए और बीकॉम में सीटों से डेढ़ से दोगुना तक आवेदन हैं। यानी बीसीए में दाखिले के लिए एक सीट पर छह और बीए व बीकॉम में दाखिले के लिए औसतन दो विद्यार्थी दौड़ में हैं।
विज्ञापन


सभी राजकीय महाविद्यालयों की सीटों की स्थिति पर नजर डालें तो कुल 5835 सीटों पर दाखिला दिया जाना है। इनमें से 4280 सीट केवल बीए और बीकॉम की हैं। ऐसे में इन्हीं पर दाखिले की दौड़ भी ज्यादा है। शिक्षाविदों का कहना है कि विज्ञान के ज्यादातर विद्यार्थी इंजीनियरिंग या मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए प्राथमिकता रखते हैं। यदि उनका वहां दाखिला नहीं होता तो इन डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। इसलिए यहां सीटों के मुकाबले आवेदन नहीं आए हैं। सोमवार तक चली आवेदन प्रक्रिया के दौरान जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में 5835 सीटों पर दाखिले के लिए कुल 9770 आवेदन आए हैं। इनमें 7703 आवेदन केवल बीए, बीकॉम और बीसीए के लिए हैं।
विज्ञापन


आवेदनों में 22 जून तक कर सकते हैं सुधार
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से आवेदन पोर्टल पर आवेदन पत्रों की स्थिति देखने के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरा है, वे 22 जून को दोपहर एक बजे तक आवेदन पत्रों में संशोधन कर सकते हैं। राजकीय पीजी कॉलेज की दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान का कहना है कि उन्हीं आवेदन पत्रों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा, जिनके दस्तावेज सत्यापित होंगे और उनके आवेदन पत्र पर कोई आपत्ति नहीं होगी। दस्तावेजों का सत्यापन उनकी प्राथमिकता वाले महाविद्यालय में ऑनलाइन होगा।



टॉप-6 कोर्स में हुए आवेदन

कोर्स
आवेदन

बीए
4109

बीकॉम
2273

बीसीए
1321

लाइफ साइंस
794

फिजिकल साइंस
1008

आईटी
158




टॉप-3 कोर्स में सीटों से कितने गुना आवेदन

कोर्स
सीट
आवेदन
गुना

बीए
2820
4109
1.5

बीकॉम
1460
2273
1.5

बीसीए
235
1321
5.6

-

पीजी कॉलेज में सबसे ज्यादा और पाढ़ा में सबसे कम आवेदन

सीट/आवेदन
बीए/आवेदन/स्थिति बीकॉम/आवेदन/स्थिति
राजकीय पीजी कॉलेज 480/2099/चार गुना 400/1221/तीन गुना

राजकीय महिला कॉलेज करनाल 400/1001/ढाई गुना 240/513/दो गुना

राजकीय कॉलेज असंध 240/120/आधे 80/120/डेढ़ गुना

राजकीय कॉलेज मटक माजरी 480/211/आधे 120/132/सामान्य
राजकीय कॉलेज घरौंडा 300/215/कम
160/67/कम
राजकीय कॉलेज तरावड़ी 120/163/सामान्य 60/90/सामान्य

राजकीय कन्या कॉलेज बसताड़ा 160/50/तीन गुना कम 80/50/कम
राजकीय कॉलेज निगदू 160/58/तीन गुना कम 80/32/आधे से भी कम

राजकीय कॉलेज बस्तली 160/90/आधे
80/22/आधे से भी कम

राजकीय कन्या कॉलेज दादूपुर 160/47/तीन गुना कम 80/17/चार गुना कम

राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा 160/55/तीन गुना कम 80/09/करीब 10 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें