फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बी टीम ने जीता वॉलीबॉल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। पुलिस शहीदी दिवस से राष्ट्रीय एकता दिवस तक शहीदों के सम्मान में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बी टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच में अकादमी के डीआईजी डॉ. अरुण सिंह और न्यायिक अधिकारी पलविंद्र सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक डॉ. सीएस राव के निर्देश पर अकादमी के डीएसपी भारत भूषण ने खेल प्रतियोगिता का संयोजन किया। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर 2023 को शुरू हुई थी। प्रतियोगिता में रैक्रूट मूल प्रशिक्षण बैच संख्या 90 की पांच टीमों ने भाग लिया। पहले दिन हुए 10 लीग मुकाबलों में टीम ए, बी, सी और डी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और ए और बी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इस अवसर पर उप निरीक्षक मुकेश और प्रधान सिपाही बलजीत ने रेफरी और उप निरीक्षक मोनूपाल व प्रधान सिपाही रवि ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व सीडीआई दलबीर सिंह, सीडीआई जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, आरआई तरसेम और अकादमी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें