फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05. आवेदन में तीसरा नंबर पर मेरिट में बीकॉम टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। इस बार बीकॉम की मेरिट प्रतिशत सबसे ऊंची गई है। जबकि आवेदन बीए में सबसे ज्यादा आए थे। आवेदन के मामले में बीकॉम बीसीए के भी बाद था। पर मेरिट लिस्ट के मामले में अब सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजों में ऑल इंडिया ओपन जरनल श्रेणी में पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज की 108.4 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर रही। जबकि दूसरे नंबर पर इसी श्रेणी में दयाल सिंह कॉलेज के बीकॉम ऑनर्स और एडेड है, इनकी प्रतिशत 106.2 रही। वहीं तीसरे नंबर डीएवी पीजी कॉलेज में बीसी श्रेणी में 106 प्रतिशत मेरिट रही। प्रथम मेरिट सूची के तहत विद्यार्थी 16 अगस्त तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।
बता दें कि मेरिट लिस्ट शुक्रवार की शाम को जारी हुई थी। सर्वर डाउन होने के कारण कॉलेज लिस्ट को लोड नहीं कर पाए थे। ऐसे में शनिवार को सुबह मेरिट लिस्ट कॉलेजों में चस्पा की गई। जिसे देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। इस बार जिले के 15 कॉलेजों की 9430 सीटों पर दाखिला किया जाना है। कॉलेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले को 28783 आवेदन आए हैं। इस बार 12वीं कक्षा के 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। ऐसे में इस बार भी दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज-
कोर्स मेरिट अधिकतम
बीए 100.2
बीकॉम 108.4
बीएससी मेडिकल 101.8
बीएससी नॉन मेडिकल 101.8
बीसीए 101.8
------
राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड
कोर्स कट ऑफ
बीए 83.8
बीकॉम 85.8
बीएससी नॉन मेडिकल 73.6
बीसीए 87
बीबीए 80.6
बीए अंग्रेजी 77.4
----
दयाल सिंह कॉलेज
कोर्स मेरिट
बीए 100.2
बीए ऑनर्स इकनॉमिक्स 100.0
बीए ऑनर्स इंग्लिश 103.6
बीए ऑनर्स पॉलिटिक साइंस 103.6
बीकॉम वॉकेशनल 102.2
बीकॉम ऑनर्स 106.2
बीकॉम ऐडिड 106.2
बीएससी मेडिकल 98
-----
डीएवी पीजी कॉलेज
कोर्स जनरल - एससी - बीसी
बीए 96.4 - 100.6 - 91.0
बीकॉम 98.0 - 97.2 - 106.0
बीकॉम सीए 102.2 - 56.0 - 61.6
बीकॉम ऑनर्स 98.2 - 97.8 - 97.6
बीबीए 96.4 - 95.2 - 96.4
बीएससी नॉन मेडिकल 97.6 - 63.2 - 92.4
बीसीए 96.4 - 78.8 - 95.8
बीएमसी 92.2 - 69.4 - 73.2
-----
राजकीय कॉलेज इंद्री
कोर्स कटऑफ
बीए 87.6
बीकॉम 89.8
बीसीए 85
बीएससी नॉन मेडिकल 65.6
बीएससी मेडिकल 86.4
राजकीय कॉलेज असंध
कोर्स कटऑफ
बीए 90.2
बीकॉम 87.49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें