फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीम-करेला जैसी आयुर्वेदिक औषधियों से नियंत्रित हो रही मधुमेह

Fri, 14 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुमेह के मरीजों के लिए आयुष इकाई की नीम, करेला, गुड़मार, तेजपत्ता, त्रिशिला, आवला और हल्दी से बनी आयुर्वेदिक औषधियां ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल की आयुर्वदिक ओपीडी में पिछले कुछ महीनों में ऐसे 50 से अधिक नए मरीज मिले, जिनकी शुगर सिर्फ इस औषधीय मिक्सचर से सामान्य स्तर पर आ गई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) डॉ. सुनील ने बताया कि यह मिश्रण पूरी तरह प्राकृतिक है और शरीर के भीतर इंसुलिन के रिसाव को संतुलित करता है। इसमें मौजूद गुड़मार शुगर अवशोषण को कम करता है, करेला अग्न्याशय को सक्रिय रखता है, जबकि तेजपत्ता और हल्दी लिवर को डिटॉक्स करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों की शुगर 180–200 तक थी, वे तीन महीने में ही 120 तक पहुंच गए।
विज्ञापन



डॉ. सुनील ने बताया कि सुबह-शाम भोजन के बाद यह औषधीय मिश्रण पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही खानपान और नियमित टहलने पर भी जोर दिया जाता है। डॉ. सुनील ने बताया कि अगर मरीज बीमारी के शुरुआती दौर में ही यह प्राकृतिक उपचार शुरू करना जरूरी है जिन मरीजों को दो या तीन साल से हो जाए तो एलोपैथिक दवाओं के जरिये ही मधुमेह नियंत्रण में लानी पड़ती हैं। वहीं, यह ज्यादातर कम्र उम्र यानी कि 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए ही कारगर साबित है। अगर मरीज शुगर को अनियंत्रित रहने दें तो बाद में एलोपैथिक इलाज जरूरी हो जाता है और ताउम्र वे दवाएं लेनी पड़ जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें