-18 जुलाई को होगा हरियाणा उदय कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। युवाओं को साइकिल के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ रखने के लिए साइकिल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा उदय कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी के तहत मंगलवार को डीसी अनीश यादव ने जिला खेल अधिकारी, प्रशिक्षक और पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें आने वाली 18 जून को जिले में पुलिस और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान से लोगों को जागरूक करने के लिए एक साइकिल रैली निकाली जाएगी।
जिला खेल अधिकारी नील कमल ने बताया कि इस रैली का मकसद युवाओं को साइकिल के प्रति जागरूक करना है। साथ ही युवाओं को स्लोगन लगा कर नशे, स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना, सीनियर सिटीजन के प्रति अच्छा व्यवहार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा उदय की पहल तीन जून को ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर तीन पंचकूला के से शुरू की थी।
तीन जुलाई को होगी राहगीरी
तीन जुलाई को जिले में एक बार फिर से प्रदेश के सीएम के प्रयास से राहगीरी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसमें खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। पहले जिले में हर रविवार को सेक्टर-12 में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना काल के समय इसे बंद कर दिया गया। इस बार नए प्रारूप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम प्रात: 7 से 9 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बार राहगीरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां, जैसे कबड्डी, कुश्ती, दौड़, रस्सा-कस्सी, योगा, साइकिल, आर्ट व क्राफ्ट, रंगोली तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ऊंट व हाथी की सवारी भी करने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।