फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नया शेड्यूल जारी होते ही तैयारियों में जुटे प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनईपी के तहत होंगे कॉलेजों में दाखिले, पहले दिन डाटा अपडेट करने के लिए नहीं खुला पोर्टल, दिनभर कॉलेज की कमेटियां करती रहीं इंतजार
विज्ञापन

- आवेदन के लिए पीपीपी अनिवार्य, कल तक कॉलेज देंगे सीटों का विवरण, 15 कॉलेजों में हैं स्नातक की 9430 सीटें, 20701 विद्यार्थी भरेंगे फार्म, 21 जुलाई से लगेंगी कक्षाएं



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नया शेड्यूज जारी होते ही कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुट गए हैं। 17 जून से विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बार हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी यानी नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले होंगे। जबकि अन्य स्टेट यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में पुरानी व्यवस्था के तहत ही दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग के निर्देशानुसार, इस बार दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया है। शेड्यूल पुरानी व्यवस्था की तरह ही चलेगा। 15 जून तक कॉलेजों को अपने संस्थान में सीटों, कोर्स, नोडल अधिकारी, विषय संयोजन, फीस आदि का ब्यौरा देना होगा। इसके बाद 28 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान सभी कॉलेजों में 30 जून तक दस्तावेज भी सत्यापित किए जाएंगे। दाखिले के लिए फीस, आरक्षण और अन्य नियम पुराने वाले ही लागू होंगे। करनाल जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की कुल 9430 सीटे हैं। जहां दाखिले के लिए हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने वाले 20701 विद्यार्थी आवेदन करेंगे। विभाग के पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 पर या हेल्पडेस्क की ईमेल आईडी admissionshighereduhry.com पर भी संपर्क कर सकते हैं। हालात ये रहे कि पहले दिन डाटा अपडेट करने के लिए पोर्टल नहीं खुला। पूरे दिन कॉलेज की कमेटियां इंतजार करती रहीं।



प्रक्रिया तेज, सत्र पुराने समय पर ही शुरू होगा

नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए भले ही प्रक्रिया शुरू होने में 10 दिन की देरी हो गई हो, लेकिन कॉलेजों का सत्र पुराने शेड्यूल की निर्धारित तिथि 21 जुलाई से ही शुरू होगा। नए शेड्यूल में भी कॉलेजों में 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की योजना है। ऐसे में 10 दिन का समय बीतने के बाद अब विभाग आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास कर रहा है।



16 जून को बैठक में भी होगी चर्चा

नई शिक्षा नीति में क्या नियम है और कैसे विद्यार्थी को पढ़ाना है और दाखिले को लेकर 16 जून को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सभी प्रिंसिपलों की बैठक होगी। जबकि 17 जून से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में इसके बाद ही आगे की योजना बनाई जाएगी। फिलहाल विभाग के निर्देश पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है।



विद्यार्थियों को ये मिलेगा लाभ

नई शिक्षा नीति लागू होने से विद्यार्थी को सबसे बड़ा लाभ यह मिलेगा कि विद्यार्थी किसी कारण से यूजी कोर्स पूरा नहीं कर पाता तो उसके कोर्स में लगाए हुए साल व्यर्थ नहीं जाएंगे। यदि विद्यार्थी ने एक साल पूरा पढ़ा है परीक्षा में पास हुआ है तो उसे प्रमाणपत्र मिलेगा। दो साल पढ़कर परीक्षा पास की तो दो साल का कोर्स प्रमाणपत्र मिलेगा, तीन साल पढ़ा तो डिग्री और चार साल पूरे किए है तो चार साल का अलग से कोर्स प्रमाणपत्र मिलेगा। जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले विद्यार्थी को सिर्फ तीन साल पूरा करने पर डीएमसी और डिग्री मिलती थी।
विज्ञापन




यह रहेगा दाखिलों का शेड्यूल

- 15 जून तक कॉलेज प्रोफाइल अपडेट होगी।

- 17 से 28 जून तक दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा।

- 17 से 30 जून तक कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।

- 05 से 20 जुलाई के बीच दो मेरिट लिस्ट जारी होंगी और फीस जमा की जा सकेगी।

- 21 जुलाई से टीचिंग टर्म शुरू होगी।

- 21 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग होगी व रिक्त बची सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल खुलेगा।



नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में दाखिले दिए जाएंगे। इसे लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 जून तक कॉलेज अपनी व्यवस्था पूरी करेंगे और 17 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
- डॉ. निर्मल अत्री, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें