करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में शुक्रवार को नशा मुक्ति टीम ने नशा जागरूकता अभियान के तहत जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुखबीर कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, यदि युवा वर्ग ही नशे की गिरफ्त में जाएगा तो देश कभी भी प्रगति नहीं कर सकता है। नशा शरीर को अंदर से कमजोर करता है और मानसिक संतुलन बिगाड़ देता है। उन्होंने कॉलेज छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या आशिमा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए या बेचते हुए मिले तो उसकी सूचना नजदीकी थाने और एमएएनएएस हेल्पाइन नंबर 1933 पर दे सकते हैं। संवाद