फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर बनाकर किया नशे के खिलाफ जागरूक

Fri, 31 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। डीएवी पब्लिक स्कूल असंध में हरियाणा पुलिस विभाग के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान शीर्षक के अंतर्गत पाेस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के शीर्षक अनुसार सुंदर और अर्थपूर्ण पाेस्टर बनाए। हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से एएसआई सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। एएसआई ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जो युवाओं को अपने चपेट में लेकर देश के भविष्य काे खराब कर रही है। प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान ने भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें