फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव कलामपुरा में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। सहायक उप निरीक्षक जगमाल सिंह के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बन जाता है। पुलिस ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्हें शिक्षा, खेल-कूद तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सिपाही करमबीर ने कहा कि सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर ही युवा अपना भविष्य सुरक्षित और सफल बना सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें