फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिड डे मील वर्कर यूनियन दिल्ली में करेंगी महापड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। ब्लॉक की मिड डे मील वर्कर यूनियन एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली में महापड़ाव करेंगी। यह महापड़ाव सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर होगा। यूनियन की बैठक ब्लॉक प्रधान शिमला देवी की अध्यक्षता में हुई। जिला कैशियर ओपी माटा ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्कर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। उनकी मुख्य मांगों में 42,000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन शामिल है। उन्हें पक्का कर्मचारी घोषित करने की भी मांग है। वर्कर पूरे 12 महीने का वेतन और समय पर मानदेय भुगतान चाहती हैं। ब्लॉक से सैकड़ों वर्कर महापड़ाव में भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें