फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कानूनी अधिकार और नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत विस्तृत वक्तव्य और शपथ ग्रहण कार्यक्रम करवाया गया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नागिया मुख्य वक्ता रही, जिनके विस्तृत वक्तव्य का विषय रहा महिलाओं के कानूनी अधिकार। नशा मुक्ति जागरूकता समिति ने भी विस्तृत व्याख्यान और नशा मुक्ति पर प्रदर्शनी लगाई। नशा मुक्ति अभियान की मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता रही, जिनका विषय रहा नशा मुक्त भारत। डॉ. अनुराधा ने संविधान में वर्णित महिलाओं के कानूनी अधिकार व कर्तव्य विषयक विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सुनीता ने नशा मुक्ति पर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें