फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों में हर वर्ग का ध्यान : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र इंद्री के बीड़ भादसों, भूटान खेड़ी और टपराना गांव में धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ जनता ने मुझे दोबारा मौका दिया है, उस विश्वास को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करूंगा। मेरा यही प्रयास रहेगा कि हलके के अंदर ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएं। विधायक रामकुमार कश्यप को गांव भूटानखेड़ी में लड्डूओं से भी तोला गया। उनके समक्ष ग्रामीणों ने अपनी मांगें एवं समस्याएं रखीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जो मांगें लोगों ने उनके समक्ष रखी हैं, उन सभी को जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार की सोच भी इसी प्रकार की है कि प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा जाए और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय न हो। भाजपा की इसी सोच और नीतियों के कारण प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें