फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण का किया प्रयास, मारे ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक छात्रा का नकाबपोश तीन बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के विरोध और एक बुजुर्ग के हस्तक्षेप से आरोपी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। जाते-जाते आरोपियों ने छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर जख्मी कर दिया। छात्रा की बाजू पर ब्लेड से 30-32 वार किए गए हैं। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जाती है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह सुभाष कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। मंगलवार की सुबह जब वह घर से ट्यूशन के लिए निकली तो उसका पीछा कर रहे नकाबपोश तीन बदमाशों ने मौका देख कर हाथ पकड़ लिया और कार में ले जाने लगे। इस पर लड़की ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बीच बचाव के लिए एक बुजुर्ग भी पहुंच गये। जब बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हुए तो ब्लेड अथवा किसी धारदार वस्तु से उसकी बाजू पर वार कर दिए, जिससे वह जख्मी हो गयी। लड़की के अभिभावकों ने मंगलवार शाम को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर मौका मुआयना किया। साथ ही लड़की के बयान लेकर कार्रवाई करने में लग गई है। पीड़ित के अनुसार बदमाश जाते-जाते कह गए कि तीन माह पहले दोस्त को बेइज्जत करने का यह बदला है।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सुल्तान, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें