फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 16 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पडोस के युवक राहुल ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। दूसरे कमरे से भाई पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी। युवती के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि घटना 12 अप्रैल की है। घर पर उनके तीन बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब 1 बजे छोटा बेटा बाहर खेलने चला गया, बड़ा बेटा कमरे में सो रहा था और बेटी दूसरे कमरे में टेलीविजन देख रही थी। इसी दौरान युवक राहुल उनके घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें