फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान हड़पने का प्रयास, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उनका मकान हड़पने के प्रयास और उसके चरित्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके भाइयों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके। महिला ने मामले की शिकायत एसपी शशांक कुमार सावन से की तो सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

न्यू रमेश नगर निवासी संगीता ने बताया कि उन्होंने अपना मकान बनाया है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ रहती है। अब पति उनके मकान को हड़पना चाहता है। पति अक्सर उससे मारपीट करता है। पति राम कुमार की गलत हरकतों के कारण उन्होंने मई 2023 में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पति से तलाक लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पति को समझाने व सुधारने का आश्वासन दिया तो तलाक की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। पुलिस से शिकायत के बाद पति अपने परिवार के साथ रहने लगा। पति व ससुराल पक्ष ने उन पर दबाव बनाने के लिए उसके व भाइयों के खिलाफ मारपीट का झूठा केस दर्ज करा दिया। इसे लेकर आधी रात पुलिस उनके घर पहुंची। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

[
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें