करनाल। जम्मुखाला गांव में घर में घुसकर करीब 25 युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जम्मुखाला निवासी पालो बाई ने बताया कि रात करीब 11 बजे 25 युवक लाठी, डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया। इन आरोपियों ने उसके पति तारा चंद के साथ मारपीट कर गंभीर चोट मारी। संवाद