करनाल। नगला फार्म में दो युवकों पर ईंट व गंडासी से हमला कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नगला फार्म गांव निवासी हरजिंद्र कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरजंट सिंह अपने दोस्त के साथ नगला चौक पर दूध देकर आ रहा था तो गली में बैठकर शराब पी रहे राजू, श्रवण, प्रवीन, गुड्डी, जीतो, रोहित, संदीप सहित अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया है। उन्होंने ईंट, डंडे व गंडासी से हमला कर सिर पर गहरी चोट मार दी। घर के शीशे भी तोड़ दिए उनकी बाइक भी तोड़ दी। फोन छीनकर ले गए और चांदी का कड़ा व कानों की बालियां ले गए। संवाद