फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेंट लगाने के बहाने बुलाकर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। धोलागढ़ में एक व्यक्ति को टेंट लगाने के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चार नवंबर को उसके दोस्त ढोलगढ़ निवासी सुमित के पास अनिल का फोन आया। अनिल ने दिलबाग को शादी में टेंट लगाने की बात कही। उसके बाद पीड़ित के दोस्त सुमित के पास कुछ और लोगों के फोन आए। दिलबाग आरोपियों की बताई जगह पर पहुंचा तो अनिल, विशाल, पुनीत आदि ने मिलकर धारदार हथियार से उस पर वार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें