फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जन्मदिन की पार्टी बनाकर जा रहे युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

इंद्री में जन्मदिन की पार्टी बनाकर दोस्त को छोड़ने जा रहे युवकों पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बसंत विहार निवासी पुष्कर ने बताया कि 28 जनवरी को उसका जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। शाम को करीब पांच बजे वह अपने दोस्त कृष्ण व अंशुल को छोड़ने के लिए इंद्री गया था। जब उसने इंद्री के बाजार को पार किया तो अचानक कुछ युवकों ने उसकी कार पर ईंटें, रॉड व गड़ासी से हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई तो आगे रास्ता बंद था। वह गाड़ी से निकल कर बाजार में भाग कर छुप गए तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को तोड़ दिया। आरोपियों में यश, विराट, अमरजीत सहित 20 अन्य युवक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें